राजधानी में डॉक्टर अंचल कुमार पर जानलेवा हमला, मेडिका में चल रहा इलाज

    राजधानी में डॉक्टर अंचल कुमार पर जानलेवा हमला, मेडिका में चल रहा इलाज

    रांची(RANCHI). राजधानी रांची में इन दिनों अपराधिक घटना बढ़ती जा रही है. ताजा मामला रांची के बरियातु स्थित जयप्रकाश नगर से सामने आ रहा है. जहां अपराधियों द्वारा डॉक्टर के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई. जिस कारण वे बुरी तरह घायल हो गए हैं, फिलहाल उनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है. हालांकि मारपीट की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है.

    घर में घुसकर की गई मारपीट

    जानकारी के अनुसार बरियातू स्थित जयप्रकाश नगर में रह रहे डॉ अंचल कुमार के घर में सुबह कुछ बदमाश घुस गए. घर में दाखिल होने के बाद उनलोगों ने डॉक्टर के साथ गाली गलौज की, इसके बाद उन लोगों ने चिकित्सक के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस घटना के बाद डॉक्टर के सिर पर गंभीर चोटे आई है. बता दें कि गुलमोहर अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक हैं डॉ. अंचल कुमार. फिलहाल चिकित्सक का इलाज मेडिका अस्पताल में किया जा रहा है.

    पुलिस मामले कि जांच में जुटी

    घटना के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जानकारी मिलते ही सदर थाना की टीम चिकित्सक के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात में जुट गई. पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी समेत अन्य तकनीकी सहायता भी ली जा रही है. ताकिआपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके. हालांकि इस मारपीट की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है.

    रिपोर्ट: आदित्य कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news