रांची में सीमेंट कोराबारी पर फायरिंग मामला, जमीन विवाद में पुलिस ने छह लोगों को लिया हिरासत में, दो नामजद आरोपी भी शामिल

    रांची में सीमेंट कोराबारी पर फायरिंग मामला, जमीन विवाद में पुलिस ने छह लोगों को लिया हिरासत में, दो नामजद आरोपी भी शामिल

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची में सीमेंट और छड़ व्यवसाय से जुड़े कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल केस की तह तक पहुंचने के लिए रांची पुलिस की कई टीमें एक साथ जांच में जुटी हैं.

    जानकारी के अनुसार, पुलिस ने संदेह के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें से दो लोग पुंदाग क्षेत्र के बिल्डर और जमीन कारोबारी बताए जा रहे हैं. फिलहाल सभी से लगातार पूछताछ की जा रही है. वहीं, हमलावरों की तलाश में एक विशेष टीम को आसपास के जिलों में भेजा गया है.

    घायल कारोबारी के बेटे सज्जन कुमार ने नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. एफआईआर में जमीन कारोबारी पुरुषोत्तम कुमार, शशि शेखर और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

    सज्जन के मुताबिक, उनके पिता का लगभग ढाई एकड़ जमीन को लेकर पुरुषोत्तम और शशि शेखर से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है. उन्होंने यह भी बताया कि करीब दो महीने पहले पटना निवासी शशि शेखर ने फोन पर उनके पिता को धमकाते हुए कहा था कि अगर विवाद ‘सेटल’ नहीं किया गया तो जान से मार दिया जाएगा.

    घटना के वक्त राधेश्याम साहू के साथ उनके स्टाफ संजय सिन्हा, नागेंद्र दुबे और सोमरा उरांव मौजूद थे. पुलिस इन सभी से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news