CHAIBASA:   दो दिनों से घर से लापता एक युवक का श'व पेड़ से लटका हुआ मिला- जानिये उसने क्यों उठाया ऐसा क़दम

    CHAIBASA:   दो दिनों से घर से लापता एक युवक का श'व पेड़ से लटका हुआ मिला- जानिये उसने क्यों उठाया ऐसा क़दम

    चाईबासा(CHAIBASA): राज्य का दो दिनों से घर से लापता एक युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है. आत्महत्या किये जाने की आशंका बताई जा रही है. मामला गुवा के किरीबुरू थाना क्षेत्र के  करमपदा नायक टोला का है. यहां का रहने वाला नकुल नायक (36 वर्ष) 23 जून को अचानक घर से लपता हो गया था. परिजनों ने उसे बहुत ढूंढने की कोशिश की, थक हारकर युवक की तस्वीर और आधार कार्ड सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर पोस्ट की गई. इसे बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर किया, लेकिन नकुल का कुछ पता न चल सका. शनिवार 25 जून की सुबह मिर्चिगड़ा के ग्रामीणों ने नकुल नायक का शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा.

    खदान में करता था पहले काम

    पेड़ पर टंगे युवक को देखते ही स्थानीय लोगों ने किरीबुरू थाना को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की जाँच में जुट चुकी है. ग्रामीण सूत्रों की मानें तो नकुल नायक पूर्व में एक खदान में मजदूरी करता था. खदान बंद होने से वह बेरोजगार हो चुका था. बीते दिनों करमपदा -बंकर निर्माणाधीन सड़क पर बतौर मजदूर भी कार्य कर चुका है. उसकी तीन लड़कियां हैं. लोगों ने कहा कि आर्थिक परेशानियों के कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया होगा. 

    रिपोर्ट : संदीप गुप्ता (चाईबासा)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news