दामोदर नद में डूबे एक युवक का श'व मिला, दूसरे की खोज जारी

    दामोदर नद में डूबे एक युवक का श'व मिला, दूसरे की खोज जारी

    धनबाद (DHANBAD): चासनाला सूर्य धाम मंदिर के समीप रविवार को दामोदर नद में नहाने उतरे दो युवकों के डूबने के बाद देर शाम एक युवक का शव  गोताखोरों ने खोज निकाला है.  दूसरे युवक की तलाश अभी जारी है.  बता दें कि लोदना के पांच युवक दामोदर नदी में स्नान करने के लिए गए थे.  जिनमें दो डूब गए, सूचना पाकर परिजन एवं सुदामडीह पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों को निकालने के लिए लगाया गया है.  जैसी कि खबर मिली है, देर शाम एक युवक के शव को निकाल लिया  गया है , दूसरे की खोज की जा रही है. 


    रिपोर्ट : प्रकाश 



    Related News