नवनिर्मित मकान से अपराधी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    नवनिर्मित मकान से अपराधी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो थाना के जाकिर नगर रोड नंबर 13 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवनिर्मित मकान से जाहिद खान नामक एक अपराधी का शव बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार अपराधी जाहिद खान की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस और सिटी एसपी के विजय शंकर घटना स्थल पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई.

    विवाद से जुड़ा मामला

    सिटी एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला विवाद से जुड़ा हुआ है. आखिर जाहिद खान की हत्या क्यों हुई और इस हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा. हालांकि यह बात भी सामने आ रही है कि जाहिद खान नामक अपराधी किसी जमीन विवाद में भी संलिप्त था, मगर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. सिटी एसपी ने जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की भी बात कहीं. फिलहाल पुलिस ने जाहिद खान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News