रजरप्पा: मुरुबंदा तालाब में मिला अज्ञात शिशु का शव, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

    रजरप्पा: मुरुबंदा तालाब में मिला अज्ञात शिशु का शव, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

    रामगढ़(RAMGARH): चितरपुर प्रखंड के बोरोबिंग पंचायत के मुरुबंदा तालाब में शुक्रवार को अज्ञात शिशु का तैरता हुआ शव मिला. शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. देखने के बाद लोगों ने शिशु के परिजनों को जमकर कोसा. कैसी कलयुगी मां है जो जन्म के उपरांत ही अपने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया और उसे तालाब में फेंक दिया. शिशु पूरी तरह से परिपक्व है. दिनभर लोगों के बीच चर्चा होते रही कि अस्पताल से लाकर फेंका है या कलयुगी मां ने उन्हें फेंक दिया है. वहीं समाज सेवी चित्रगुप्त महतो ने कहा कि इस प्रकार की बाल हत्या की स्थिति हमारे देश की संस्कृति को बिगाड़ कर जुर्म को बढ़ावा दे रही है. हमारी प्रशासन से गुहार है कि इस प्रकार कुकर्म करने वालों को खोजकर उसपर कार्रवाई करें.

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़



    Related News