पढ़ाई को लेकर मां ने लगाई फटकार तो बेटी ने उठा लिया ये कदम, जानिए क्या है मामला

    पढ़ाई को लेकर मां ने लगाई फटकार तो बेटी ने उठा लिया ये कदम, जानिए क्या है मामला

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  माता-पिता अक्सर अपने बच्चों की भलाई के लिए उन्हें डांट-फटकार लगाते है. कई बच्चे इससे सीख लेते है, तो कई बच्चे इससे हताश होकर ऐसा कदम उठा लेते है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही मामला घाटशिला थाना से सामने आया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना के जगन्नाथपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पाया गया. शव क्षत–विक्षत अवस्था में था. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. इधर मौके पर समाजसेवी काली राम शर्मा भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

    यह भी पढ़ें: 

    रंगदारी के लिए केंदुआडीह में फिर तड़तड़ाई गोलि'यां, दंगल सरदार को मा'री गो'ली

    घर से अकेले निकली थी बच्ची

    मृतका काशिया गांव की रहने वाली है. मृतका की मां नीलिमा महतो ने बताया कि उनकी बेटी ने इसी साल इंटर को परीक्षा दी थी. रविवार की शाम घर में काम करने और पढ़ाई-लिखाई के संबंध में थोड़ी डांट फटकार लगाई थी. जिसके बाद वह साइकिल लेकर घर से निकल गई. काफी देर तक जब वह घर वापस लौट कर नहीं आई तो, मां ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर काफी खोजबीन किया गया. पता चला कि रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा है. नीलिमा महतो ने बताया कि पति का निधन बहुत पहले हो चुका था. उसकी तीन बेटी और एक बेटा है.  इसमें दो बेटी का विवाह हो चुका है, यह घर की छोटी बेटी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉटम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news