जब बहन को मिली जॉब करने वाले भाई के नहीं रहने की सूचना...., जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी में किराए पर रह एक 22 वर्षीय युवक दीपक चौधरी का शव उसके ही घर से बरामद किया गया है. युवक यहां अकेले रहता था और किसी कम्पनी में प्राइवेट जॉब करता था. घर के मालिक राम बहादुर सिंह ने बुधवार की सुबह आदित्यपुर पुलिस को युवक के कमरे में मृत होने की सूचना दी.  इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. कमरे की हालत देखकर झगड़ा होने और हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. मृत युवक दीपक चौधरी के माता पिता नहीं हैं, उसकी बड़ी बहन पुष्पा चौधरी आदित्यपुर कॉलोनी में रहती है वह शादीशुदा है.

    यह भी पढ़ें:

    दस हजार रुपए घूस लेते एसीबी ने जेई को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    बहन को सुबह मिली सूचना

    बहन पुष्पा चौधरी ने बताया कि उसका भाई यहां किराए पर रहकर जॉब करता था. आज सुबह उसे भाई के अपने कमरे में मृत पड़े होने की सूचना मिली. दीपक चौधरी काफी दिनों से सतबहनी के धीराजगंज में बसंती मंदिर के पीछे रामबहादुर सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, पुलिस ने बताया कि कमरे के सामान बिखरे पड़े हैं और शव चौकी के नीचे पड़ा मिला है. अभी छानबीन चल रही है, जांच के बाद ही किसी ठोस नतीजे पर पहुंचा जा सकता है.

    रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     



    Related News