धनबाद और गोविंदपुर के सीओ के वेतन पर रोक का डीसी ने दिया आदेश 

    धनबाद और गोविंदपुर के सीओ के वेतन पर रोक का डीसी ने दिया आदेश

    धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त  वरुण रंजन ने धनबाद के सीओ प्रशांत कुमार लायक एवं गोविंदपुर अंचल के  अंचल अधिकारी रामजी वर्मा के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है.  राजस्व के कार्यों में प्रगति नहीं लाने से नाराज उपायुक्त  ने  वेतन को रोक दिया है.  जिला समन्वय समिति की बैठक में बार-बार निर्देश के बावजूद धनबाद एवं गोविंदपुर के अंचल अधिकारी अपने अंचल  के राजस्व के कार्यों में गति नहीं ला रहे थे.  सरकारी कार्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही को देखते हुए उपायुक्त ने दोनों अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News