डीसी ने की CM हेमंत के संभावित जिला भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश


चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल (West Singhbhum District Deputy Commissioner Ananya Mittal) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिला भ्रमण कार्यक्रम से पहले समीक्षा बैठक की गई. बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला और प्रखंड स्तरीय विभागों में जो भी योजनाएं चल रही हैं उसके लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करेंगे. साथ ही सावित्री बाई फुले, सर्वजन पेंशन, मनरेगा, छात्रवृत्ति और एक करोड़ रुपए से अधिक लागत से जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करते हुए आगामी बैठक में उपस्थित होंगे.
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई समस्या हो तो उसका त्वरित निष्पादन करते हुए जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत जो भी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, उनका निरीक्षण कर जांच करेंगे.
रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा
4+