धनबाद के बाघमारा में दिन दहाड़े हुई फायरिंग, चूक गया निशाना, नहीं तो हो सकती थी बड़ी घटना, जानिए डिटेल्स

    धनबाद के बाघमारा में दिन दहाड़े हुई फायरिंग, चूक गया निशाना, नहीं तो हो सकती थी बड़ी घटना, जानिए डिटेल्स

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बाघमारा में शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई. यह फायरिंग रंगदारी के लिए नहीं, न किसी माफिया गतिविधि के लिए की गई. कहासुनी के बाद युवक ने फायरिंग कर दी. संयोग अच्छा था कि जिस पर निशाना साधा था, उसे गोली नहीं लगी. हुआ कुछ यूं कि शुक्रवार की सुबह बाघमारा काली मंदिर के समीप के रहने वाले सागर विश्वकर्मा ने नारायणी स्वीट्स के मालिक को निशाना कर फायरिंग कर दी.

    लोग बताते हैं कि किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी. उसके बाद शुक्रवार को यह घटना घटी. इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई. कुछ साहसी युवकों ने फायरिंग के बाद हथियार लहराते हुए आगे बढ़ते सागर विश्वकर्मा को दबोच लिया. सूचना पर पुलिस भी पहुंची और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news