प्रेमी की तड़प में बेटी का सौदा, कलयुगी मां का काला कारनामा

    प्रेमी की तड़प में बेटी का सौदा, कलयुगी मां का काला कारनामा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):  आपने अक्सर सुना होगा एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है. अपने बच्चे को हर कठिनाई से दूर रखती है. लेकिन राजधानी रांची से एक ऐसा मामले सामने आया है. जिसने ना सिर्फ मां की ममता पर सवाल उठाया है.  बल्कि समाज को भी यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई में एक मां अपने स्वार्थ के लिए ऐसा कर सकती है.

    बच्ची को बेच प्रेमी संग दिल्ली चली गई महिला

    बता दें कि कुछ वर्ष पहले रांची की रहने वाली महिला की शादी हुई थी. लेकिन दो साल पहले ही उसके पति का निधन हो गया था महिला दो बच्चों की मां थी. इसी बीच महिला किसी पुरूष के प्रेम में आ गई. और अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी. लेकिन प्रेमी ने उसके दो बच्चों को अपनाने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद अपने प्रेमी से शादी करने के लिए महिला ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाले एक् कारोबारी से कर दी. और बच्चे को हॉस्टल में छोड़ कर चली गई. सौदा करने के बाद मां ने अपने प्रेमी से शादी कर ली और दिल्ली चली गई.

    पुलिस ने बच्ची को बिहार से किया बरामद

    इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके बेटे के हॉस्टल का खर्च अचानक आना बंद हो गया. जिसके बाद हॉस्टल संचालक ने बच्चे के दादा और चाची को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद बच्चे के दादा और चाची हॉस्टल पहुंचे लेकिन उन्हें  वहां बच्ची नहीं मिली. तब जाकर इस मामले में बच्ची के दादा ने जीरो एफआईआर दर्ज कराया. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बच्ची को बिहार के मुजफ्फरपुर से बरामद किया. साथ ही बच्ची को खरीदने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. पूछताछ में जानकारी मिली की बच्ची को उसकी मां ने ही उसे बेचा था. जिसके बाद पुलिस अब दिल्ली में रह रही बच्ची की मां और प्रेमी को भी गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news