दर्शन कीजिये, धनसार के मंदिर से निकले भगवान जगन्नाथ का

    दर्शन कीजिये, धनसार के मंदिर से निकले भगवान जगन्नाथ का

    धनबाद(DHANBAD): इस्कॉन निर्मित ऑटोमेटिक रथ पर प्रभु जगन्नाथ की यात्रा हम आपको दिखा चुके है. अब हम आपको दिखाने जा रहे हैं. धनबाद के सबसे प्रसिद्ध धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकली रथयात्रा का दृश्य. आज का दृश्य अद्भुत था. लोगों में उत्साह और उमंग चरम पर था. दोपहर के बाद की बारिश ने बिगाड़ने की कोशिश की. लेकिन भक्तों के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा. 

    1000 लोगों ने खींची रथ की डोर

    दावे के मुताबिक यहां लगभग 1000 लोगों ने रथ की डोर खींची. क्या बूढ़े, क्या बच्चे, क्या नौजवान सभी उत्साह से लबरेज दिखे. यात्रा मंदिर से निकल कर बैंकमोड होते हुए मंदिर लौटेगी. सड़क के दोनों किनारे लोगों की भारी भीड़ दिखी. छत से भी लोगों ने प्रभु के दर्शन किये. कुल मिलाकर दृश्य मनोहारी था और आज पूरा कोयलांचल भक्ति में डूबा हुआ था. आपको बता दें कि सुबह से ही रथ यात्रा निकालने का दौर शुरू हुआ, जो रात तक चला.  इस बार धनबाद से 4 जगहों से रथ यात्रा निकाली गई है. सभी जगहों पर भक्तों का उत्साह आसमान छू रहा था.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश महतो, धनबाद



    Related News