PALAMU : दंगवार पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्ठी को किया ध्वस्त, 500 केजी जावा महुआ व 20 लीटर शराब बरामद

    PALAMU : दंगवार पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्ठी को किया ध्वस्त, 500 केजी जावा महुआ व 20 लीटर शराब बरामद

    पलामू(PALAMU): वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना पर मिले निर्देश के आलोक में दंगवार ओपी प्रभारी चंदन शर्मा ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुअरी गांव में छापामारी की.पुलिस की भनक लगते ही अवैध शराब निर्माण में लगे लोग भागने में कामयाब रहे.पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. दंगवार ओपी प्रभारी चन्दन शर्मा ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी की महुअरी गांव में बड़े पैमाने पर अवैद्य महुआ शराब का निर्माण व बिक्री की जाती है. टीम का गठन कर छापेमारी करने पहुंची पुलिस की भनक लगते ही उक्त स्थल पर पहुंचने से पहले ही संलिप्त लोग फरार हो गए.

    मौके से लगभग पांच क्विंटल जावा महुआ, लगभग बीस लीटर महुआ शराब व शराब निर्माण में इस्तेमाल किया जाने वाला बर्तन, चूल्हा को नष्ट कर दिया गया. छापेमारी दल में दंगवार ओपी प्रभारी चन्दन शर्मा के अलावे हवलदार कपरदार, आरक्षी आरिफ आलम, आरक्षी राजेंद्र मेहता समेत कई जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news