टीएनपी डेस्क(Tnp desk):- पलामू के हैदरनगर में सियार ने शनिवार की सुबह पांच लोगो को काटकर जख्म कर दिया. सियार के काटने की ये घटना खैरा गांव की है. घायलों में एक महिला, एक लड़की और तीन पुरुष शामिल है. सभी लोगों का अनुमंडलीय अस्पताल हैदरनगर में इलाज चल रहा है.
पांच लोगों को काटा
बताया ज रहा है कि सभी खैरा गांव में लोग अपना-अपना काम कर रहे थे. इस दौरान ही सियार ने पांच लोगों को काटकर जख्मी कर दिया. चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद सभी लोग जमा हुए और सियार को मार डाला . वही, घायल नेपुरी देवी, अर्जुन भगत,सुबी कुमारी, मिंटु रजक औऱ कृष्णा पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी को एंटी रेबिज टीका दिया गया है. बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में कुत्ते-सियार के काटने की घटना काफी तेजी से फैली है.
बढ़ रही है इस तरह की घटना
बताया जा रहा है कि अनुमंडल अस्पताल में हर महीने तीन से चार लोग को एंटी रेबिज टीका दिया जा रहा है. कुत्ते के काटने के ज्यादा मरीज देखने को मिल रहे हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैदरनगर में हर महीने चालीस-पचास वैक्सीन की खपत होती है. डॉक्टरों ने कुत्तो से सावधान रहने की नसीहत दे रहे हैं. खासकर बच्चों को काफी एहतियात बरतने के लिए बोला गया है, क्योंकि बच्चे ही कुत्ते के काटने का शिकार बन रहे हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+

