धनबाद में दलित गौरव मिलन समारोह, 2024 जीतने की आवाज़ हुई बुलंद 

    धनबाद में दलित गौरव मिलन समारोह, 2024 जीतने की आवाज़ हुई बुलंद 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में बुधवार को दलित गौरव मिलन समारोह हुआ.  इस समारोह में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक , अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य  कांग्रेसी शामिल हुए.  कार्यक्रम में "2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतने की आवाज बुलंद हुई.  कहा गया कि भाजपा और आरएसएस  लगातार दलितों पर अत्याचार कर रहे है.  अब दलित जग गए है.  अत्याचार सहन नहीं करेंगे.  यह भी कहा  गया कि झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्र में यह गौरव मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा.  अगला पड़ाव गिरिडीह और कोडरमा होगा.  प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि सोशल इंजीनियरिंग की बात तो सब करते हैं, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक को हक दिलाने के लिए सिर्फ राहुल गांधी ही आवाज बुलंद करते है, आवाज उठाते है. 

    जिनकी आबादी 90% है, उन्हें आज दबाया जा रहा
     
    पूरे देश में जिनकी आबादी 90% है, उन्हें आज दबाया जा रहा है.  अब यह कोई बर्दाश्त नहीं करेगा.  जिला कांग्रेस के वरीय  नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि  भाजपा के राज  में दलितों पर अत्याचार जारी है.  दलित को उनका अधिकार दिलाने के लिए दलित गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है.  उन्होंने कहा कि दलित किसी कारणवश कांग्रेस से विमुख हो गए थे, लेकिन वह अब अपने घर लौट रहे है.  कांग्रेस के हर एक सिपाही को  आगे बढ़कर उन्हें  गले लगाने की जरूरत है. अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने कहा कि आज पूरे देश में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है.  दलितों को संविधान में प्रदत्त  अधिकारों से वंचित किया जा रहा है.  दलित गौरव मिलन समारोह 14 लोकसभा क्षेत्र में चलेगा.  आज सीना  तानकर  दलित अपने ऊपर अत्याचार का विरोध कर रहे है. यह कांग्रेस पार्टी की ही देन है.  2024 के चुनाव में कांग्रेस को जिताना  और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना उन लोगों का उद्देश्य और लक्ष्य है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news