झारखंड में ‘मोंथा’ तूफान की दस्तक! फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़, मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    झारखंड में ‘मोंथा’ तूफान की दस्तक! फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़, मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    रांची (RANCHI): चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब झारखंड तक पहुंचने वाला है. मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान संताल और कोल्हान प्रमंडल में सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है.

    मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और 27 अक्टूबर तक यह एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.

    कहां पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
    झारखंड के संताल और कोल्हान प्रमंडल में भारी बारिश की संभावना
    तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी तेज हवाओं और वर्षा का असर
    हवा की रफ्तार 90 से 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है

    संभावित प्रभावित क्षेत्र
    तमिलनाडु: उप-तटीय जिलों में तेज हवाओं और वर्षा का अलर्ट
    आंध्र प्रदेश तट: खासकर मछुआरों के इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह
    ओडिशा: दक्षिणी तटीय जिलों में बारिश का खतरा

    झारखंड का मौसम पूर्वानुमान
    26 अक्टूबर: उत्तर-पूर्वी इलाकों को छोड़कर बाकी हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा, पश्चिमी भागों में हल्की वर्षा की संभावना
    27 अक्टूबर: सुबह धुंध और बाद में आंशिक बादल, पश्चिमी एवं दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना
    28-29 अक्टूबर: कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
    30-31 अक्टूबर: राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश की प्रबल संभावना

    मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news