कहीं आपके पास भी KBC के नाम पर 25 लाख जीतने की खुशखबरी तो नहीं आ रही- ऐसा है तो होशियार रहें


गिरिडीह (GIRIDIH): महानायक अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति यानी केबीसी के नए सीजन की शुरुवात फिर से होने जा रही है. इसको लेकर महानायक अमिताभ बच्चन खुद जमकर इसका प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. लेकिन साइबर अपराधी महानायक के इस प्रोग्राम के ज़रिए अपनी जेब भरने में लगे हैं. अपराधी अनरॉइड यूजर्स को मोबाइल पर करोड़पति का लकी ड्रा कूपन भेज कर भोले-भाले लोगों को फंसाने में लगे हैं. ऐसे ही प्रॉड कॉल से परेशान होकर शहर के एक स्कूल के प्रबंधक कमेटी कर्मी गुंजन रॉय साइबर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई.
यह भी पढ़ें:
धनवार के पंचखरो डैम में पलटी नाव, दो लोग निकाले गए बाहर, 8 सवार लापता
क्या है मामला
साइबर अपराधी मोबाइल यूजर्स को व्हाट्सएप कॉल करने के साथ ही उनके व्हाट्सएप नंबर पर केबीसी का लकी ड्रा का कूपन तक भेज रहे है. इतना ही नहीं अपराधी लोगों को नोट गिनते हुए कुछ ऐसे वीडीओ भी भेज रहे हैं, जिसे देख कर लोग पैसों प्रलोभन में आ जाए, और साइबर अपराधी के इशारे मोबाइल यूजर्स अपने बैंक डिटेल भेज दें. जिसे अपराधी उसे अपना ठगी का शिकार बना सकें. हैरान करने वाली बात तो यह है कि केबीसी के इस लकी ड्रा कूपन में देश के पीएम मोदी और महानायक अमिताभ बच्चन का भी फोटो लगा है. वहीं कूपन में इन दिग्गजों के साथ मोबाइल यूजर्स तक का फोटो तक दिया जा रहा है.

18 हजार टैक्स भुगतान की कही बात
बता दें कि कूपन में एक व्हाट्सअप नंबर भी दिया गया है. जिसे सेव कर उसकी सच्चाई पता करने पर साइबर अपराधी का ये नंबर व्हाट्सअप पर एसबीआई का शो कर रहा है. साइबर अपराधियो ने इस दौरान गिरिडीह के एक स्कूल के प्रबंधक कमेटी के कर्मी गुंजन रॉय को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया. उनके नंबर पर केबीसी का कूपन भेजा. काल भी किया और कहा कि वो केबीसी लकी ड्रा कूपन गेम के विनर बन चुके है. इनाम के तौर पर वह 25 लाख रुपए जीत चुके हैं. कॉल करने वाले की बात सुनकर गुंजन रॉय भी हैरान रह गए. कॉल करने वाले फ्रॉड को गुंजन ने बताया कि उन्होंने किसी कांटेस्ट में हिस्सा ही नहीं लिया है. फिर उन्हें 25 लाख का इनाम कैसे लगा. तो फ्रॉड ने जवाम में कहा कि उन्हें इनाम तो लेना पढ़ेगा ही, लेकिन उससे पहले उन्हें 18 हजार टैक्स का भुगतान भी करना होगा. जिसके बाद 25 लाख रुपय उनके बैंक खाते में पहुंचा दिए जाएंगे. इस वाक्य के बाद से उन्हें लगातार अपराधी गुंजन को कॉल कर परेशान करने लगे. इससे तंग होकर पीड़ित गुंजन वो गिरिडीह साइबर थाना पहुंचे, और लिखित शिकायत दर्ज कराई.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+