रांची(RANCHI): राजधानी रांची में देर रात कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध तरीके से गांजा ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार तस्करों की गिरफ्तारी रांची-टाटा मार्ग पर की गई है. जहां एक ट्रक से लगभग 10 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है. फिलहाल कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रक ड्राइवर समेत खलासी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
4 करोड़ का गांजा जब्त
जानकारी के अनुसार रांची कस्टम अधिकारियों द्वारा अब तक के पकड़े गए गांजा में यह सबसे ज्यादा गांजा है. गिरफ्तार ड्राइवर और खलासी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा लोड कर बिहार के मोहनिया ले जा रहे थे. इसी दौरान बीच में ही रांची के कस्टम अधिकारियों ने जांच कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि आरोपी गांजे को भूसे के बोरे में डालकर ले जा रहे थे, जिसके बाद देर रात तक गांजे की वजन नापी गई. वजन नापने के बाद विभाग द्वारा यह अनुमान लगाया गया कि बरामद गांजा लगभग 10 क्विंटल या उससे अधिक है और इसका बाजार मूल्य करीब 4 करोड़ बताया जा रह है.
कस्टम अधिकारी तस्करों की जानकारी जुटाने में लगी
पूछताछ के बाद कस्टम अधिकारी ओडिशा के उस तस्कर के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके द्वारा गांजा लोड कर बिहार भेजा जा रहा था. वहीं बिहार के तस्कर के बारे में भी जानकारी जुटाने में विभाग लगी हुई है.
उठ रहे हैं सवाल
आपको बता दें कि गांजे से लदा ट्रक ओडिशा के रास्ते बिहार जा रहा था, इसी बीच रांची में कस्टम अधिकारियों द्वारा गांजा के इतने बड़े खेप को पकड़ लिया गया. लेकिन यहां सवाल यह खड़ा होता है कि इतने अधिक मात्रा में गांजा को ओडिशा के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था लेकिन किसी भी बैरिकेडिंग में पुलिस द्वारा जांच नहीं की गई.
Thenewspost - Jharkhand
4+

