राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का करेंट वायर टूट कर गिरा, एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

    राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का करेंट वायर टूट कर गिरा, एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

    रांची (RANCHI) :  रांची लोहरदगा लाइन के टांगरसबसली स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का  लाइन करेंट वायर टूट कर गिर गया. जिसकी वजह से बीच ट्रैक में करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही. जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

    बता दें कि ट्रेन अपने निर्धारित समय से  एक घंटे की देरी से चल रही थी और यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन 10: 15 में पहुंची.  इस मामले में रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि आंधी-तूफान और अत्याधिक बारिश के कारण इंजन से लाइन करेंट वायर अलग हो गया था. जिस वजह से लाइन करेंट गिर गया था. हालांकि सूचना मिलने के बाद इसे ठीक करा लिया गया है. बता दें कि यह ट्रेन दिल्ली से रांची आ रही थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news