लौहनगरी के तमाम पिकनिक स्पॉट पर उमड़ी लोगों की भीड़, जुबली पार्क का दीदार करने बिहार उड़ीसा और बंगाल से पहुंचे सैलानी

    लौहनगरी के तमाम पिकनिक स्पॉट पर उमड़ी लोगों की भीड़, जुबली पार्क का दीदार करने बिहार उड़ीसा और बंगाल से पहुंचे सैलानी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर में साल 2024 की शुरुआत होते ही शहर के तमाम पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने साकची स्थित जुबली पार्क के साथ शहर के तमाम पिकनिक स्थलों पर पहुंचे, जहां एक तरफ लोगों ने खेल कूदकर अपने बचपन की यादें ताजा किया, तो दूसरी तरफ कई परिवार के लोगों ने केक काटकर नए साल की खुशियां मनाई.

    जुबली पार्क का दीदार करने बिहार उड़ीसा और बंगाल से पहुंचे सैलानी

    जुबली पार्क में जमशेदपुर ही नहीं बिहार उड़ीसा बंगाल से भी बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचकर पिकनिक मना रहे हैं, सुरक्षा की बात करें तो जिला प्रशासन की ओर से सभी पार्कों में विशेष तैयारी की गई है. जिससे यहां आए सैलानियों को किसी तरह कोई परेशानी ना हो, सादे लिवाज में भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

    शहर के सभी चौक चौराहा पर भी पुलिस की नजरें टिकी हुई थी

    वहीं शहर के सभी चौक चौराहा पर भी पुलिस की नजरें टिकी हुई थी, आपको बता दें कि जमशेदपुर में शहर ही नहीं ओड़िसा, बंगाल और बिहार से भी लोग यहां पिकनिक मनाने आते है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी, ताकि बाहर से आने वाले सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े.

    रिपोर्ट- रंजीत ओझा



    Related News