दिवड़ी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़! नए साल में हर कोई मनोकामना लेकर पहुंचा दरबार

    दिवड़ी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़! नए साल में हर कोई मनोकामना लेकर पहुंचा दरबार

    रांची(RANCHI):  राजधानी से सटे तमाड़ में स्तिथ देवड़ी मंदिर में नए साल के मौके पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगी है. रांची के अलावा आस पास के जिले से लोग अपनी अपनी मनोकामना लेकर मां के दरबार में पहुंचे हैं.देवड़ी मंदिर का एक अलग महत्व है. यही वजह है कि दूर दूर से लोग मां के दरबार में हाजरी लगाने पहुंचते है. ऐसा माना जाता है कि इस दरबार से कोई खाली नहीं गया है. जो भी मनोकामना मांगी जाती है. माता उसे पूरा करती है.देवड़ी मंदिर में खुद महेंद्र सिंह धोनी भी बीच बीच में पूजा करने पहुंचते है.

    नए साल के मौके पर दिवड़ी मंदिर में भक्तों का ताता लगा हुआ है. सभी लोग नए साल की शुरुआत मां के आराधना के साथ करने की कोशिश कर रहे है. कई ऐसे लोग भी मिले जिन्होंने बताया कि वह हर साल की शुरुआत मां के दरबार से ही करते है. इस मंदिर में ऐसी शक्ति है जिससे सभी मनोकामना पूरी होती है. आज तक कोई भी खाली नहीं लौटा है.

    नए वर्ष के मौके पर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा भी दिवड़ी मंदिर पहुंचे. पूजा अर्चना कर क्षेत्र और राज्य वासियों के लिए कमाना की है. सांसद ने कहा कि राज्य के विकास उन्नति के लिए मां से मिन्नत मांगी है. उन्होंने कहा कि नए साल में हर कोई खुशहाल हो यही कामना मां के पास करने पहुंचे है. इस दरबार में हमेशा हाजरी लगाते है.

    बता दे कि दिवड़ी मंदिर का इतिहास करीब 700 साल पुराना है. रांची-टाटा मार्ग पर मौजूद इस मंदिर में हर दिन भक्त पहुंचते है. विशाल मंदिर में मां देवी दुर्गा की आठ भुजाओं वाली मूर्ति है. इसे आदिवासी भूमिज-मुंडा समुदाय में माता देवरी दिरि के नाम से जाना जाता है.मंदिर में भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए बांस पर पीले और लाल रंग के पवित्र धागे बांधते हैं.                   

             


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news