रांची में अपराधी बेलगाम! किशोरगंज चौक पर चाकूबाजी, एक घायल

    रांची में अपराधी बेलगाम! किशोरगंज चौक पर चाकूबाजी, एक घायल

    रांची (RANCHI) : एक तरह जहां दुर्गा पूजा की धूम है. हर तरफ लोग उत्साह में दिख रहे है, सड़क पर भीड़ बढ़ी है. वहीं इस भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के दावे पुलिस की ओर से की जा रही है. लेकिन यह दावे खोखले साबित होते दिख रहे है. तमाम दावों के बावजूद चोर उच्चके और अपराधी बेलगाम हो गए है.जब जिसे जहां मन वहां अपना शिकार बना रहे है. ऐसा लग रहा है पुलिस का खौफ ही अपराधियों में से खत्म हो गया. और इसका साफ उद्धरण देखने को मिला. दरअसल दिन दहाड़े किशोरगंज चौक पर चाकूबाजी हुई. जहां पूजा समिति के अध्यक्ष को मामूली सी बात पर चाकू मार दिया.

    इस बात पर चलाया चाकू 

    इस मामले के बारे में बता दें कि प्रगतिशील युवा पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार किसी काम से अपनी बाइक से जा रहे थे.इसी दौरान किशोर गंज चौक के पास उन्हें एक बाइक उनमें सटा दिया.जिसके बाद उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि देख कर चलो बस इतनी सी बात पर उसने अपने कमर से चाकू निकाला और उनपर चला दिया. गनीमत रही कि वह चाकू पर हाथ लगा कर उन्होंने रोक लिया नहीं तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी.

    पुलिस के हिरासत में आरोपी

    इस मामले के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ वहाँ जुट गई और चाकूबाजी करने वाले युवक की पिटाई कर दी.बाद में उसे सुखदेव नगर पुलिस को सौप दिया. पुलिस आरोपी को हिरासत में ले कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.बाद में कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news