रांची :घर में सो रही महिला पर अपराधियों ने चलाई गोली, बाल-बाल बची महिला

    रांची :घर में सो रही महिला पर अपराधियों ने चलाई गोली, बाल-बाल बची महिला

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में अपराधियों ने घर में सो रही एक महिला पर गोली चला दी. यह घटना रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदल हातू स्थित शिवशक्ति नगर की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    छत पर चढ़ कर महिला पर चलाई गोली

    बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात पिंकी सिंह नामक महिला पर अज्ञात अपराधियों ने घर के छत पर चढ़ कर गोली चलाई. हालांकी हमले में महिला बाल-बाल बच गई इधर घटना के बाद रांची के बर यादव थाने की पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया. जहां एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है. घटना स्थल पर जांच के क्रम में पुलिस को एक गोली औऱ एक खोखा भी बरामद किया गाय है.  साथ ही मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट चुकी है. पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फूटेज को देख रही है.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news