अपराधियों ने बाइक सवार दंपति से लूटे लाखों रुपए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

    अपराधियों ने बाइक सवार दंपति से लूटे लाखों रुपए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

    गिरीडीह (GIRIDIH) : गिरीडीह से दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. जहां दंपति एसबीआई शाखा से पैसे निकाल कर बाइक से अपने घर की ओर वापस जा रहे थे. इस दौरान उनके पास तकरीबन 1 लाख 40 हजार की राशि थी. इसी बीच बाइक सवार 2 अपराधी रुपए से भरे बेग झपटते हुए फरार हो गए. घटना शहर के नटराज चौक के पास की है. 

    अपराधी भाग निकले

    दोनों दंपति गिरिडीह जिले के मकतपुर स्थित कोडरमा के मरकच्चो निवासी है. पति सुरेश यादव बताया जा रहा है. सुरेश यादव की पत्नी जब तक हल्ला करती तब तक अपराधी बहुत ही स्पीड से भाग निकले. हालांकि सुरेश यादव ने तुरंत ही इस बात की सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आते हुए इसकी सूचना थाना प्रभारी को दिया

    CCTV में घटना कैद 

    इस घटना की सूचना पर थाना प्रभारी एसबीआई के मकतपुर ब्रांच गए और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जहां पर एक व्यक्ति चहल कदमी करते हुए दिखाई दिए. पुलिस के अनुसार यह पेशेवर अपराधी पहले से घात लगाए हुए बैठे थे तथा मौका देखकर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है साथ ही अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news