ई-कॉमर्स कंपनी फिल्पकार्ट के गिरिडीह कार्यालय में हुई चोरी, आठ लाख नगद समेत पार्सल भी ले उड़े चोर

    ई-कॉमर्स कंपनी फिल्पकार्ट के गिरिडीह कार्यालय में  हुई चोरी, आठ लाख नगद समेत पार्सल भी ले उड़े चोर

    गिरिडीह (GIRIDIH) : ई-कमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट गिरिडीह के सिहोडीह-सिरसिया स्थित कार्यालय में चोरी  हो गयी. दरअसल, फ्लिपकार्ट के गिरिडीह प्रबंधक विजय सिंह कार्यालय पहुंचे थे. तो देखा कि कार्यालय के खिड़की का रॉड टूटा हुआ है और ऑफिस रखे कई पॉर्सल की चोरी हो चुकी है. जिसमें करीब आठ लाख नगद रुपए से भरे बैग भी शामिल था. उन्होंने घटना की जानकारी गिरिडीह कॉलेज मोड़ के समीप बने पुलिस सहायता केन्द्र के प्रभारी प्रमोद सिंह को दी.

    पुलिस को दी गई जानाकारी

    पुलिस की जांच और छानबीन में , शाम होते ही कैश से भरा बैग कार्यालय के पीछे ही झाड़ियों में पड़ा मिला. ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि लगभग कैश मिल चुका है. लेकिन , पार्सल गायब बताए जा रहें हैं.इधर मामले में प्रबंधक चोरी हुए समानों के आकलन में जुटे हुए थे. प्रबंधक ने घटना की जानकारी रांची स्थित कार्यालय को भी दिया है. हालांकि,  मुफ्फसिल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

    रिपोर्टः दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news