Big Breaking: धनबाद के बैंक मोड़ में फाइनेंस कंपनी पर अपराधियों ने बोला धावा, जमकर हुई फायरिंग, एक की मौत 

    Big Breaking: धनबाद के बैंक मोड़ में फाइनेंस कंपनी पर अपराधियों ने बोला धावा, जमकर हुई फायरिंग, एक की मौत

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में लुटेरों का साहस कम नहीं हो रहा है. गुंजन ज्वेलर्स लूटने के बाद मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक मोड़ के ही मटकुरिया रोड स्थित मुथू फाइनेंस के कार्यालय में घुसकर लूटपाट की कोशिश की. हालांकि विरोध हुआ पुलिस भी पहुंच गई और एनकाउंटर होने की भी सूचना है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है. दो अपराधियों को पकड़े जाने की सूचना है. पुलिस को देख कर अपराधियों ने भी फायरिंग की है तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की है. कितने की लूट हुई है, इसकी अभी सूचना नहीं है. पूरे बैंक मोड़ इलाके को पुलिस ने घेराबंदी कर रखा है और अपराधियों की तलाश में छापामारी तेज हो गई है. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गोली से एक अपराधी की मौत भी हुई है.दो अपराधी को कार्यालय में ही घेर रखा गया है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 



    Related News