ग्रामीण क्षेत्रों के शराब दुकान को निशाना बना रहे हैं अपराधी, हथियारबंद अपराधियों ने शराब दुकान में की लूटपाट

    ग्रामीण क्षेत्रों के शराब दुकान को निशाना बना रहे हैं अपराधी, हथियारबंद अपराधियों ने शराब दुकान में की लूटपाट

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के देवीपुर में हथियारबंद अपराधियों ने शराब दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकिल से आये तीन की संख्या में अपराधकर्मियों ने बंदूक के बल पर नगद सहित शराब और स्वेप मशीन को लूट कर फरार हो गए हैं. घटना देवीपुर के जमुआ स्थित सरकारी शराब दुकान की है. जहाँ हथियारबंद अपराधियों शराब दुकान में दिनभर की बिक्री के रुपैया सहित दुकानदार का मोबाइल और शराब की बोतलें लूट ली गई है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा अपराधियों की धड़पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

    गौरतलब है कि देवघर में इन दिनों श्रावणी मेला का आयोजन हो रहा है. पूरा मेला क्षेत्र में शराब की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की बिक्री हो रही है. अपराधियों द्वारा शहर को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र के शराब दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इन अपराधियों पर कैसे नकेल कसती है. इस घटना के बाद से ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हो रहे शराब दुकानदारों के बीच भय का माहौल कायम है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 



    Related News