CRIME WORLD -दुमका  "शूटआउट"- अमरनाथ सिंह को मारने  के बाद तीन दिशा में भागे क्रिमिनल्स

     CRIME WORLD -दुमका  "शूटआउट"- अमरनाथ सिंह को मारने  के बाद तीन दिशा में भागे क्रिमिनल्स

     धनबाद(DHANBAD) | गुरुवार को दुमका में हुए "शूटआउट" और उसके ठीक पहले घाटशिला में पुलिस के साथ  एनकाउंटर में 7 अपराधी गिरफ्तार किए गए थे.  एक को गोली लगी थी, जिसका इलाज चल रहा है.  साथ में से एक शहजादा नामक अपराधी भी पकड़ में आया.  इस अपराधी पर जमशेदपुर के गैंगस्टर गणेश सिंह पर बमबाजी करने का आरोप है.  वह भागा- भागा चल रहा था लेकिन घाटशिला एनकाउंटर में वह भी पुलिस से घिर  गया और पकड़ा गया.  इधर, उसके कुछ ही घंटों बाद दुमका के जरमुंडी थाने में जमशेदपुर के गैंस्टर  अमरनाथ सिंह की घेर कर हत्या कर दी गई.  इस हत्याकांड में अभी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है.  पुलिस दुमका ,रांची और जमशेदपुर की खाक छान रही है.  

    घाटशिला एनकाउंटर में अमरनाथ गिरोह के भी पकड़ाए थे 

    घाटशिला में जो 7 अपराधी पकड़े गए हैं, उनमें पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ अमरनाथ सिंह के गैंग के   हैं और कुछ अन्य गैंग के लोग भी है.  पुलिस को देखकर जब अपराधियों ने फायरिंग शुरू की तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और एक  साजन मिश्रा को  पैर में गोली लगी.  जिसका इलाज  में चल रहा है.  जमशेदपुर पुलिस ने घाटशिला में अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं .  इन सात में से शहजादा नामक भी एक अपराधी है, जो गैंस्टर गणेश सिंह पर बम से हमला का आरोपी है. अमरनाथ की हत्या करने का आरोप गणेश सिंह पर ही है.  पुलिस ने अपराधियों द्वारा  की गई फायरिंग के खोखे  भी बरामद किए हैं . 

    अमरनाथ सिंह पर फायरिंग  के बाद अपराधी तीन दिशा में भागे 

     इधर, सूत्रों के अनुसार  दुमका में अमरनाथ सिंह पर फायरिंग करने के बाद अपराधी तीन दिशा में भागे.  उनकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है.  लेकिन फिर वह कहां एक साथ मिले, इसका सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है.  अमरनाथ सिंह 24 जुलाई को अपने परिवार सहित 13 लोगों की टीम के साथ सुल्तानगंज होते हुए बाबा धाम के लिए चला था.  27 को वह बाबा धाम के विश्व प्रसिद्ध कामना लिंग पर जल चढ़ाया, उसके बाद बासुकी  नाथ के लिए निकल गया.  जरमुंडी थाना में रात के 11 बजे के बाद गोली मारकर अमरनाथ सिंह की हत्या कर दी गई.  पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरनाथ सिंह पर कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज थे.  कुछ मामलों में फिलहाल वह फरार चल रहा था. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news