Crime News Saraikela: फिर लहू लुहान हुआ सरायकेला का आदित्यपुर! अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

    Crime News Saraikela: फिर लहू लुहान हुआ सरायकेला का आदित्यपुर! अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार अपराध और अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है आपको बताएं कि यह मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है लेकिन फिर भी यहां हर दिन हत्या जैसे खौफनाक घटनाएं हो रही हैं.अपराधियों ने एक बार फिर से आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी में एक युवक की हत्या कर दी है.

    तीन से चार की संख्या में आए अपराधियों ने मारी युवक को गोली

    आपको बताएं कि कल्पनापुरी निवासी बुलेटिन सिंह के बेटे विवेक सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार युवक कल्पनापुरी पहाड़ी के समीप मैदान में बैठा हुआ था. इसी दौरान तीन चार की संख्या में अपराधियों ने उसे दौड़ाया और तीन गोलियां मार दी. इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

    जानकारी के मुताबिक मां-बाप का इकलौता बेटा था विवेक सिंह

    जानकारी के मुताबिक मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उधर घटना के बाद कॉलोनी वासियों में आक्रोश व्याप्त है. कॉलोनीवासी एसपी के आने तक शव नहीं उठाने देने पर अड़े हैं. बता दें कि बीते 15 दिनों के भीतर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधी तांडव मचा रहे हैं. इस दौरान अपराधी दो- दो हत्या कर चुके हैं, जबकि दो बार गोली बारी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. 

    परिजनों शव उठाने से किया इनकार जमकर कांटा बवाल 

    वही इस घटना के बाद लोगो ने एसडीपीओ या एसपी को बुलाने की बात पुलिस से कर रहे थे, फिर शव को उठाने देंगे. जिसके बाद भागे भागे एसडीपीओ संतोष मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे फिर लोगो ने उन्हें भी खरी खोटी सुनाई ओर बवाल काट फिर शव को उठाया और पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही एसडीपीओ ने कार्रवाई के लिए लोगो से 72 घन्टे का समय मांगा है.

    रिपोर्ट: वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news