Crime News:ट्रिपल हत्या से दहला चाईबासा! बंदगांव के सियानकेल गांव में एक साथ पति, पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या, पढ़ें वजह

    Crime News:ट्रिपल हत्या से दहला चाईबासा! बंदगांव के सियानकेल गांव में एक साथ पति, पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या, पढ़ें वजह

    चाईबासा(CHAIBASA) : एक बार फिर झारखंड का पश्चिमी सिंहभूम जिला ट्रिपल हत्या से दहल उठा है. जहां एक साथ दर्दनाक तरीके से पति, पत्नी और बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है. पूरा मामला बंदगांव प्रखंड की टेबो थाना क्षेत्र की चंपवा पंचायत के सियानकेल गांव  की है.

    एक साथ पति, पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या

    आपको बताये कि एक साथ तीन लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. मृतकों में पति-पत्नी व उसकी बेटी शामिल है. घटना गुरुवार रात की है. शनिवार दिन के एक बजे पुलिस ने गांव से तीनों का शव गांव से बरामद किया साथ ही पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंची है.

    पढ़ें पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक सियानकेल गांव निवासी दुगलु पूर्ति,उसकी पत्नी सुकवेरो पूर्ति व उनकी 24 वर्षीय बेटी दसकीर पूर्ति गुरुवार रात अपने घर में सोए हुए थे. इसी बीच कुछ लोग उनके घर घूस गए और लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी. साथ ही तीनों के शव को गांव से कुछ दूरी पर जाकर फेंक दिया.शनिवार को ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो इस बारे में टेबो थाना पुलिस को बताया. वहीं इस संबध में टेबो थाना के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा.

    रिपोर्ट-संतोष वर्मा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news