CRIME IN DHANBAD-कॉल बेल बजाया ,घर वाले भ्रम में पड़ गए फिर घर में घुस बेखौफ डाल दी डकैती


धनबाद(DHANBAD) | शनिवार की रात की परिस्थिति को धनबाद में अपराधियों ने अपने अनुकूल पाया और एक रेलकर्मी के घर में डाका डाल दिया. दरअसल, शनिवार को मुहर्रम की वजह से पूरे शहर की बिजली कटी हुई थी. तेज बारिश भी हो रही थी. इसका फायदा अपराधियों ने उठाया और घरवालों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर डाका डाल दिया. मामला धनबाद रेलवे कॉलोनी का है. घरवाले इंतजार कर रहे थे कि घर के मालिक ड्यूटी से लौटेंगे. अपराधियों ने इसका भी फायदा उठाया और घर पर पहुंचकर कॉल बेल बजाय. घरवाले समझे कि ड्यूटी से मालिक आ गए हैं, इसलिए बिना पूछताछ किए ही दरवाजा खोल दिया. लेकिन बाहर तो अपराधी थे.
दरवाजा खुलते ही बंदूक चमकाने लगे अपराधी
दरवाजा खुलते ही तय योजना के मुताबिक घर में प्रवेश कर गए, फिर परिवार वालों पर बंदूक तान दी. पत्नी सहित घरवाले चुप रह गए और उसके बाद अपराधी लूटपाट कर चलते बने. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है. अपराधी घर से नगद और गहने लेकर फरार हो गए. अपराधियों ने परिस्थिति का पूरा लाभ उठाया और एक घर को कंगाल कर दिया. रेलवे कर्मी की पत्नी प्रियंका देवी ने बताया कि मुहर्रम को लेकर बिजली कटी हुई थी और तेज बारिश भी हो रही थी. इस दौरान रात करीब बारह बजे पीछे दीवार फांद कर तीन हथियार बंद अपराधी घर में घुस आये. वह बंदूक की नोक पर पहले बंधक बनाया और लूटपाट की. लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.
धनबाद से संतोष की रिपोर्ट
4+