CRIME:सनकी पिता ने 8 माह की बच्ची को कुदाल से काटा, पत्नी भी घायल

    CRIME:सनकी पिता ने 8 माह की बच्ची को कुदाल से काटा, पत्नी भी घायल

    गुमला(GUMLA): घागरा प्रखंड के गोमट गांव में ससुराल आए मोहन उरांव ने मामूली विवाद में शुक्रवार को दिन के 11:30  बजे कुदाल से अपने 8 महीने के बच्चे और पत्नी चारो देवी को काट डाला. जिससे घटनास्थल पर बच्चे की मौत हो गई. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चारों देवी को सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. वहीं पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची, जहां आरोपी मोहन उरांव  को पकड़कर घाघरा थाना लाया. मौके से कुदाल भी बरामद कर लिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

    15 दिन पहले ही लौट था ससुराल

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोहन उरांव अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ईट भट्ठे से कमा कर 15 दिन पूर्व ससुराल आया था. वहीं आज घर जाने की बात को लेकर आपस में पत्नी से नोंकझुक हुई. पत्नी आज भर रूकने की बात कही. जिस पर मोहन गुस्सा हो गया और घर में रखे कुदाल से बच्चों को दूध पिला रहे पत्नी चारो देवी और बच्चे पर कुदाल से वार कर दिया. जिससे घटनास्थल पर बच्चे की मौत हो गई. वही चारों देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद मोहन कुदाल लेकर अगल-बगल घूमता रहा जिससे परिवार के लोग डर से घर अंदर नही गए. ग्रामीणों द्वारा जब भीड़ लगाई गई तो अल्बेस्टर छत पर मोहन चढ़ गया, पुलिस के आने के बाद उसे काफी समझा कर उतारा गया.

    रिपोर्ट सुशील कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news