झारखण्ड के टूरिज्म को बढ़ावा देंगे क्रिएटर, डिजिटल क्रिएटर गाइड लाइन जारी 

    झारखण्ड के टूरिज्म को बढ़ावा देंगे क्रिएटर, डिजिटल क्रिएटर गाइड लाइन जारी

    रामगढ़(RAMGARH): झारखण्ड में पहली डिजिटल क्रिएटर गाइड लाइन का अनावरण किया गया. जिससे राज्य को जानने और समझने में इन्फेलुवेंसर सरकार की मदद करेंगे. झारखण्ड के टूरिज्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक जगह देने के उद्देश्य से यह गाइड लाइन जारी की गईं. सूबे के मंत्री सुदिव्य सोनू, सचिव मुकेश कुमार,रामगढ एसपी मुकेश कुमार लूनायत समेत कई अधिकारीयों ने इस गाइड लाइन को जारी किया.

    पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखण्ड को बड़े पैमामे पर डिजिटल क्रिएटर के जरिए फैलाने की जरुरत है. यहाँ के क्रिएटर झारखण्ड के बारे में  देश को बताने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि एक परसेंप्शन बनाने की कोशिश की गईं है. जिसमें झारखण्ड में असुरक्षित माहौल बनाया गया. लेकिन अब झारखण्ड बदल गया और इस बदले राज्य की हक़ीक़त सब के सामने रखने की जरुरत है. उन्होंने बताया कि झारखण्ड में बेतला नेशनल पार्क है, नेतरहाट की वादियां है,जंगल है पहाड़ है, फॉल है. जिसे हर कोई देखना चाहता है.

    कई राज्य में लैंड स्लाइड और बाढ़ की समस्या सामने आती है. लेकिन यहाँ इन सब से सेफ है. राज्य में विंटर से लेकर मॉनसून तक लोग घूम सकते है. राज्य में एक ऐसा माहौल बनाने की जरुरत है जिससे हर कोई झारखण्ड विजिट करना चाहेगा. उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा का वादा करती है. 

    विभागीय सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि पहली बार राज्य में इन्फेलुवेंसर को एक जगह दी जा रही है. उन्होंने बताया कि झारखण्ड को आगे लेकर बढ़ने का समय है. सभी डिजिटल क्रिएटर झारखण्ड की सच्ची कहानी दुनिया को बताने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्तिगत एजेंडे के साथ नहीं बल्कि अपने राज्य के ब्रांड अम्बेसडर के रूप में काम करें. उन्होंने बताया कि झारखण्ड में डिजिटल क्रिएटर गाइड लाइन पहली बार जारी की जा रही है.

    उन्होंने कहा कि झारखण्ड में ऐसी जगह है जिसे देखना और जानना हर कोई चाहता है. राज्य में नेतरहाट, सारंडा, कई फॉल समेत कई चीजे है जिसकी जानकारी हर किसी को बताने की जरुरी है.

    रिपोर्ट: अनुज कुमार  



    Related News