DHANBAD : माकपा ने SC-ST कानून को सख्ती से लागू करने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

    DHANBAD : माकपा ने SC-ST कानून को सख्ती से लागू करने की उठाई मांग,  सौंपा ज्ञापन

    धनबाद(DHANBAD): भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), झरिया लोकल कमेटी ने आज  जोड़ा पोखर थाने  का  घेराव कर 5 सूत्री मांग पत्र थाना प्रभारी को दिया.  सभी  लोग  शालीमार से मौन जुलूस के रूप में थाना पहुंचे.  इसमें CPI(M)  अपने जन संगठनों सहित  जिसमें DYFI और महिला जनवादी समिति के कार्यकर्ता शामिल थे.  जोड़ा पोखर थाना क्षेत्र में  दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक व महिलाओं पर हो रहे शोषण, जुल्म, अत्याचार,  हत्या जैसे जघन्य अपराध पर अविलंब रोक लगाने की मांग की गई.  

     

    साथ ही SC-ST कानून को सख्ती से लागू करने की बात कही गई.  हो रही सड़क दुर्घटनाओ  पर रोक लगाने की मांग की गई.  कोयला चोरी पर भी रोक लगाने की मांग की गई. इस कार्यक्रम में CPI(M) झरिया लोकल कमेटी के सचिव शिव बालक पासवान, भगवान दास, नारायण चक्रवर्ती, DYFI के जिला सचिव मोहम्मद नौशाद अंसारी, महिला जनवादी समिति के नेत्री रीना पासवान, शंकर पासवान, मधु बनर्जी, प्रजा पासवान, संतोष पासवान, सूरज पासवान, नीरज पासवान, कुंदन पासवान, सोनू दास, हेमंत बावरी, रिजवान अंसारी, रेखा देवी, कलावती देवी, रोशन खान, जानकी देवी, सरिता देवी, कुमकुम देवी और मीना देवी आदि उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news