धनबाद SSP को कोर्ट ने लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला


रांची(RANCHI): झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद एस एस पी को फटकार लगाई है. जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने सशरीर उपस्थित एस पी संजीव कुमार को फटकारते हुए संतोषजनक शपथ पत्र दाखिल नहीं करने पर फटकार लगाई है.
कोर्ट ने धनबाद एस एस पी को सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया था.अदालत ने पूछा कि जब कोयला अवैध था तो ट्रक कैसे रिलीज हुआ. सरायढेला थाना के प्रभारी ने ट्रक रिलीज करने को लेकर जानकारी दी थी. धनबाद एस एस पी संजीव सिंह ने कोर्ट से कहा कि अगर आदेश दिया जाए तो कोयला रिलीज कर देंगे. कोर्ट ने इस मामले में पूरक शपथ पत्र दाखिल करने को कहा है.यह मामला राज चौहान के जब्त ट्रक में लदे कोयले से जुड़ा है. अगली सुनवाई 7 नवंबर को होगी.
4+