धनबाद निगम ने शुरू किया स्टेशन रोड का सफाई कार्य, जानें क्यों था सात दिनों से बंद

    धनबाद निगम ने शुरू किया स्टेशन रोड का सफाई कार्य, जानें क्यों था सात दिनों से बंद

    धनबाद(DHANBAD): काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार निगम ने शनिवार से धनबाद स्टेशन रोड से कचरा उठाने का काम शुरू किया.  पिछले 7 दिनों से निगम कचरा नहीं उठा रहा था.  इस वजह से स्टेशन रोड में गंदगी की भरमार थी.  लोग नाक ढंककर चलने को विवश थे.  निगम का कहना था कि अब मुफ्त में सफाई का काम नहीं होगा.  स्टेशन रोड के दुकानदार अगर यूजर चार्ज देंगे तभी निगम सफाई करेगा.  

    75 प्रतिशत दुकानदारों ने यूजर चार्ज का कर दिया है भुगतान 

    हालांकि यह बात भी उठी थी कि यह इलाका रेलवे का है तो निगम सफाई क्यों करेगा, लेकिन जो भी हो, निगम ने शनिवार से सफाई काम शुरू कर दिया है.  निगम सूत्रों के अनुसार दुकानदारों ने यूजर चार्ज देना शुरू कर दिया है.  लगभग 75% दुकानदारों ने यूजर चार्ज का भुगतान कर दिया है.   बचे दुकानदारों से भी यूजर चार्ज लिया जाएगा.  आपको बता दें कि स्टेशन रोड में 50 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं और लगभग 20000 यात्री ट्रेन पकड़ने या अन्य किसी काम से स्टेशन रोड का रुख करते हैं. 



    Related News