बिहार के वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने दूसरी बार अशोक सिंह की अगुवाई में कांग्रेस टीम रवाना

    बिहार के वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने दूसरी बार अशोक सिंह की अगुवाई में कांग्रेस टीम रवाना

    धनबाद (DHANBAD) : बिहार में वोट अधिकार यात्रा को लेकर अशोक सिंह की अगुवाई में धनबाद के कांग्रेसी काफी उत्साहित है. शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या में धनबाद के कांग्रेसी वरीय कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में वोट अधिकार यात्रा में भाग लेने के लिए रवाना हुए.

    वोट अधिकार यात्रा अब अंतिम पड़ाव पर है.शुक्रवार को  राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए सिवान से शुरू कर आरा पहुंचेंगे. धनबाद के कांग्रेसी सिवान से लेकर आरा तक उनकी यात्रा में शामिल रहेंगे. धनबाद से जो कांग्रेसियों का दल रवाना हुआ है, उसमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राजीव रंजन, प्रदेश एससी सेल संयोजक पिंटू तूरी, नवीन सिंह ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, महा सचिव दिलीप मिश्रा, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान, राहुल राज, बापू अंसारी, गोपाल धारी, अरविंद सैनी मुख्य रूप से शामिल है.

    बता दें कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की जब शुरुआत हुई थी, तो औरंगाबाद में अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में धनबाद से गए कांग्रेसियों ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का औरंगाबाद में स्वागत किया था. आज फिर धनबाद से सिवान के लिए रवाना हुए हैं. सिवान से धनबाद की यह टीम आरा तक शामिल होगी. पहली सितंबर को पटना में वोट अधिकार यात्रा समाप्त होगी. वोट अधिकार यात्रा को लेकर बिहार में महागठबंधन के नेता सक्रिय और उत्साहित हैं.इस यात्रा से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिली है. बता दें कि  राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा पहले शुरू की थी, तो कश्मीर में यात्रा की शुरुआत में अशोक कुमार सिंह और उनकी टीम शामिल थी. जबकि कन्याकुमारी में जब भारत जोड़ो यात्रा का समापन हुआ, तो उस समय भी अशोक कुमार सिंह एवं उनकी टीम उसमें शामिल रही.भारत जोड़ो यात्रा जब झारखंड पहुंची तो अशोक सिंह की टीम संथाल परगना से ओडिशा बॉर्डर तक साथ थी.उन्होंने अपनी गाड़ी को ही यात्रा रथ बना दिया था.जो चर्चा का विषय था. बिहार में वोट अधिकार यात्रा को लेकर भी उनकी टीम उत्साहित है.

    रिपोर्टः धनबाद ब्यूरो

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news