गैस सिलेंडर लेकर महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरीं कांग्रेस कार्यकर्ता, लगाए नारे

    गैस सिलेंडर लेकर महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरीं कांग्रेस कार्यकर्ता, लगाए नारे

    चाईबासा (CHAIBASA): आम जनता रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बोझ तले दबते जा रही है. इस महंगाई ने लोगों का सारा बजट हिला कर रख दिया है. इसी को देखते हुए झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया. हाथों में तख्ती, झण्डा और बैनर लेकर भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं और केंद्र सरकार से रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की.

    यह भी पढ़ें:

    मां काली पोस्टर विवाद: रांची में हिंदू संगठनों में गुस्सा, मेकर्स के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत 

    मिट्टी का चूल्हा बना सहारा

    रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरुद्ध यह प्रदर्शन कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार किया गया. इस दौरान  कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार से मांग किया कि रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेकर आम गृहणियों को राहत प्रदान की जाए. मौके पर सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत में की गई ताजा बढ़ोतरी भाजपा नीत केन्द्र सरकार का अनैतिक और असंवेदनशील फैसला है. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी ने कहा कि यह लोकतंत्र को सीधी चुनौती देना है. उन्होंने कहा कि आज कई स्थानों पर महिलाएं मिट्टी के चूल्हे खरीद रही हैं, क्योंकि वे रसोई गैस सिलेंडर के खर्च का वहन नहीं कर सकतीं.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा



    Related News