कांग्रेस की 75 किलोमीटर लंबी होगी तिरंगा यात्रा , अजय कुमार ने दी जानकारी

    कांग्रेस की 75 किलोमीटर लंबी होगी तिरंगा यात्रा , अजय कुमार ने दी जानकारी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर घर-घर तिरंगा अभियान सरकार चला रही है. विपरित देश भर में कांग्रेस पार्टी भी सभी जिलों में 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेगी. ए.आई.सी.सी के सदस्य सह जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने बुधवार को मीडिया से मुख़ातिब होते हुए इसकी जानकारी दी. मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री ने तिरंगा झंडा बनाने का जिम्मा चीन को सौंपा है.

    देशप्रेम ओर राष्ट्रभक्ति का ढोंग

    प्रेस वार्ता के दौरान डॉ अजय कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, भाजपा ओर आर. एस. एस राष्ट्रप्रेम का दिखावा करती है. देश के प्रधानमंत्री ने घर-घर तिरंगा अभियान चलाया है. लेकिन तिरंगा झंडा चीन में बन रहा है. ओर वहां से भारत भेजा जा रहा है, जो चीन के अर्थववस्था को मजबूत कर रहा है. जबकि कांग्रेस पार्टी ने खादी बोर्ड से तिरंगा झंडा निर्माण करने की मांग की थी.  देश के प्रधानमंत्री देश को कमजोर कर चीन को मजबूत कर रही है और देश के सामने देशप्रेम ओर राष्ट्रभक्ति का ढोंग कर रही हैं. उन्होंने कहा की कांग्रेस इसके ठीक विपारित देश के प्रत्येक जिले मे 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेगी ओर देश जोड़ो का सन्देश देश वासियों को देगी.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news