दुमका पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी ने कहा अगर बनेगी कांग्रेस की सरकार तो देश में जातीय जनगणना होगा लागू

    दुमका पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी ने कहा अगर बनेगी कांग्रेस की सरकार तो देश में जातीय जनगणना होगा लागू

    दुमका(DUMKA):कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं. मणिपुर से शुरू हुई यात्रा शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश क गई और शनिवार को गोड्डा से दुमका के सरैयाहाट होकर देवघर के लिए रवाना हो गई. सरैयाहाट के कोठिया चौक पर राहुल गांधी ने एक सभा को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने न्याय यात्रा निकालने के उद्देश्य के बारे में बताया. वही लोगों से वादा किया कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो पूरे देश में जातीय जनगणना लागू किया जाएगा.

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में शुक्रवार को प्रवेश कर गई है

    आपको बताये कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में शुक्रवार को प्रवेश कर गई है.वहीं राहुल गांधी की यात्रा को लेकर झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.वहीं कांग्रेस के जिला प्रभारी रवींद्र वर्मा ने इस यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया कि लोगों को न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा की शुरुआत की गई है.

    कांग्रेस अपने फायदे के लिए कोई यात्रा नहीं निकलती है-कांग्रेस

    वहीं जब इस यात्रा से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कितना फायदा होगा जिला प्रभारी रवींद्र वर्मा से सवाल पूछा गया, तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने फायदे के लिए कोई यात्रा नहीं निकलती है.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news