झारखंड में पेसा कानून को लेकर कांग्रेस सक्रिय: रांची में स्वशासन को मजबूत करने का लिया संकल्प, अब ग्राम सभा को मिलेगी नई ताक़त

    झारखंड में पेसा कानून को लेकर कांग्रेस सक्रिय: रांची में स्वशासन को मजबूत करने का लिया संकल्प, अब ग्राम सभा को मिलेगी नई ताक़त

    रांची(RANCHI):
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज रांची में पेसा नियमावली कानून पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था. कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रभारी के राजू, हेमंत कैबिनेट के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी समेत पार्टी के कई विधायक और नेता साथ ही वरीय पदाधिरियों ने हिस्सा लिया है. इधर बैठक के बाद मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि सरकार राज्य में पेसा कानून को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही पेसा नियमावली ड्राफ्ट को पब्लिक डोमेन में रखा गया है. साथ ही इस दौरान आदिवासी समाज से जुड़े बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से भी रैली कराई गई है. इधर दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि पेसा नियमावली पर कांग्रेस ने भी आज विस्तृत चर्चा की है. उन्होंने कहा कि वह भरोसा देना चाहती हैं कि राज्य में पेसा कानून लागू किया जाएगा और ग्राम सभा को मजबूत किया जाएगा.

    कार्यशाला में शामिल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी पेसा नियमावली को कानून की शक्ल देकर राज्य में लागू करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि ग्राम सभा स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में झारखंड में बनाया गया पैसा कानून पूरे देश के लिए आदर्श साबित होगा. 

    वहीं कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि झारखंड में ग्राम सभा और आदिवासी स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि नियमावली को कानून की शक्ल देने से पहले कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के बीच जाकर उनकी राय लेगी. वहीं सबकी सहमति बनने के बाद कांग्रेस, राज्य सरकार के समक्ष पेसा कानून को लागू करने की मांग रखेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news