काम कराकर पैसा नहीं देने की शिकायत पर कैफ़े संचालक हिरासत में 

    काम कराकर पैसा नहीं देने की शिकायत पर कैफ़े संचालक हिरासत में 

    धनबाद(DHANBAD): काम कराकर पैसा नहीं देने का आरोप एक कैफे संचालक पर लगा है. इस संबंध में जोरापोखर थाने में लिखित शिकायत की गई है. जिसमें पीड़िता इशिका कुमारी ने साइबर कैफे संचालक शोएब अंसारी पर आरोप लगाया है. कहा है कि बैंकों के ग्राहकों से खाता खुलवाने का काम उससे  कराया गया है.  2 महीने बीत जाने के बाद जब उसने पैसे की मांग की तो संचालक ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और उसे चले जाने को कहा.  लड़की ने साइबर कैफे में गलत तरीके से प्राइवेट बैंकों के खाते खोले जाने का भी आरोप लगाया है.

    पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई

    पुलिस साइबर कैफे संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी. संचालक का कहना है कि लड़की उनके पास टारगेट बेसिस पर काम करती थी.  उसका टारगेट शून्य  था, जिस कारण पैसा नहीं दिया गया है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news