चोरी की बाइक के पैसे के विवाद में कर दी थी साथी की हत्या, पुलिस ने किया खुलसा

    चोरी की बाइक के पैसे के विवाद में कर दी थी साथी की हत्या, पुलिस ने किया खुलसा

    रांची(RANCHI): शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है. हर दिन किसी ना किसी क्षेत्र से बाइक चोरी की ख़बर मिलती है.चोर गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर बंगाल में ले जाकर बिक्री करते थे. कई महीनों तक ऐसा चलता रहा. लेकिन नवंबर माह में रांची से बाइक चोरी कर उसकी बिक्री किया. बिक्री के बाद उसका पैसा अकेले एक अपराधी ने रख लिया. इसमें गिरोह में विवाद हुआ और एक अपराधी ने पैसे की मांग करने लगा. पैसा मांगने पर अपराधी ने अपने ही साथी को सिल्ली के जगली इलाके में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले का खुलासा एक 20 दिन बाद पुलिस ने किया है.  

    नौशाद आलम ग्रामीण एसपी ने बातया कि 21 नवंबर को सिल्ली इलाके में एक अज्ञात शव मिला था. बाद में उसकी पहचान रामगढ़ निवासी के रूप में हुई थी.पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी. इसी दौरान अनुसंधान के दौरान इसमें बाइक चोर गिरोह का नाम आया. जिसके बाद पुलिस ने सिल्ली निवासी रवि कारमाली को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया की उसने पैसे के विवाद में उसे मौत कर घाट उतार दिया था.

    इसके अलावा गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस को कई बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. उसने पुलिस को बताया कि रांची के शहरी इलाकों से बाइक चोरी कर उसे बंगाल ले जाकर बेच दिया करता था. एसपी ने बताया कि दो बाइक बंगाल से भी बरामद की गई है. उन्होंने कहा कि अपराधी कही भी छुपे हो पुलिस उसे खोज कर सलाखों के पीछे भेजेगी.              

              


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news