कतरास दुष्कर्म कांड  की जांच के लिए पहुंची आयोग की टीम ,जानिए इस खबर का डिटेल्स 

    कतरास दुष्कर्म कांड  की जांच के लिए पहुंची आयोग की टीम ,जानिए इस खबर का डिटेल्स

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के  कतरास के  लिलोरी पार्क में पिछले दिनों हुई दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए मंगलवार को झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम धनबाद पहुंची. टीम के सदस्य लिलोरी मंदिर पार्क  और गजलीटांड  गई. आयोग के सदस्य डॉ आभा किचन, सुनील वर्मा, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने बच्ची सहित अन्य लोगों का बयान दर्ज किया. दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता से भी बातचीत की. रामगढ़ के जिस लड़के के साथ वह लड़की पार्क घूमने गई थी, उससे भी जानकारी ली गई.  

    मित्र के साथ पार्क घूमने गई लड़की के साथ हुआ था दुष्कर्म 
     
    पिछले दिनों अपने मित्र के साथ पार्क घूमने गई लड़की के साथ नशा खोर युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. आरोप के मुताबिक लड़की जब लघुशंका के लिए दीवाल के उस तरफ गई, तो बगल में नशा कर रहे लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद पुलिस के हाथ पांव फुल गए थे. त्वरित कार्रवाई शुरू हुई.  इस मामले में दो नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा हुआ था.  बेहराकुदर और कतरास के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.  लेकिन अज्ञात दोनों युवक अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.  इसी घटना की जांच करने आज झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम कतरास पहुंची है.

    रिपोर्ट : धनबाद ब्यूरो 



    Related News