राज्य में और बढ़ेगी ठंड, कैसा रहेगा अगले पांच दिनों के मौसम का मिजाज, जानिए  

    राज्य में और बढ़ेगी ठंड, कैसा रहेगा अगले पांच दिनों के मौसम का मिजाज, जानिए  

    रांची(RANCHI): झारखंडवासियों को फिलहाल भीषण शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में पांच जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा. कई-कई जिलों में शीतलहर भी चलने की आशंका जतायी गयी है. रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी. राज्य में अगले पाच दिन मौसम शुष्क रहेगा. अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. सबसे पहले गिरावट पलामू संभाग के साथ उत्तरी क्षेत्र में देखने को मिलेगी. इसके बाद रांची और आसपास के क्षेत्र एवं अंत में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

    दिन भर नहीं खिली धूप 

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे. पुरवइया हवा चल रही थी. बंगाल की खाड़ी से थोड़ी नमी झारखंड की तरफ आ रही थी. हवा स्थिर थी. इन कारणों से तापमान में वृद्धि देखी गई. सुबह में घना कोहरा भी देखने को मिला. दिन भर धूप खिली हुई नहीं थी. इसलिए अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. गिरावट की वजह से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान के बीच गैप में कमी आई. इससे लोगों को ठंडा अधिक महसूस हो रहा है. बादल की वजह से पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली. इसके कारण लोगों को ठंड अधिक महसूस हुई. 

    कोहरे की यही स्थिति 15 जनवरी तक रहने की उम्मीद है

    केंद्र प्रमुख के मुताबिक 5 जनवरी को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा.  रांची और आसपास के इलाकों में भी कुछ समय के लिए घना कोहरा देखने को मिलेगा. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका है. यहां सामान्य से कम तापमान दर्ज किया जाएगा. कोहरे की यही स्थिति 15 जनवरी तक रहने की उम्मीद है. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. फिर सुबह के बाद में अधिकतर जगह में कोहरे से थोड़ी निजात मिलेगी, लेकिन सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा देखने को मिलेगी. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news