शीतलहर ने राज्य में बढ़ाई ठंडी, 6 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठिठुरन, घने कोहरे के कारण कई विमान किए गए डायवर्ट 

    शीतलहर ने राज्य में बढ़ाई ठंडी, 6 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठिठुरन, घने कोहरे के कारण कई विमान किए गए डायवर्ट 

    रांची (RANCHI) ठंड से राज्य भर में फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है. बुधवार को पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा. जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. दिन में तापमान 24 घंटे के अंदर 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक गुरुवार को रांची में मौसम में सुधार होगा. सुबह और शाम को घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा, लेकिन दिन में हल्की धूप  खिलेगी, वहीं 6 जनवरी से रांची में सुबह में कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ हो जाएगा. दिन में आसमान साफ होने के कारण न्यूनतम तापमान में 4से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकी पलामू क्षेत्र में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है ,बाकी पूरे झारखंड में कोहरे की स्थिति रहेगी.  इस कोहरे के कारण राज्य भर में  ठिठुरन बने रहने की संभावना बनी हुई है.

    घने कोहरे का असर विमान यात्रियों को झेलना पड़ा 

    घने कोहरे के कारण दिन में कई विमान को डायवर्ट किया गया और कुछ विमानों को रद्द किया गया. रांची में 7 घंटे में 11 से अधिक विमान दिल्ली से उतरे जिसमें कई विमानों को रद्द भी किया गया. खराब मौसम की वजह से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई विमानों को डायवर्ट किया गया. और कुछ  विमान रद्द किए गए. 

    इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम चालू होने से  डायवर्ट नहीं होती विमान

    विशेषज्ञों के मुताबिक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लगे इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से हरी झंडी अगर मिली हुई होती तो इन विमानों को कम विजिबिलिटी में भी उतारा जा सकता था,क्योंकि रनवे पर लगा( ILS ) काम करने लगता है, तो खराब मौसम होने पर भी 1200 से 1300 मीटर विजिबिलिटी पर विमान उतर सकते थे. बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर शाम 4:00 बजे तक 11 विमान 6 से 7 घंटे समय से लेट पहुंचे. इसका असर 6000 यात्रियों पर देखने को मिला. यात्री और उनके परिजन बेवजह परेशान भी रहे. खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर विमान सेवाओं पर पड़ा है.  बुधवार को घने कोहरे की वजह से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान 11:30 बजे तक नहीं उतर पाया, क्योंकि विजिबिलिटी 1000 मीटर से भी कम था. विमान हवा में कई चक्कर लगाकर कोलकाता डाइवर्ट हो गया. वहीं कई विमान अपने गंतव्य स्थान से रांची के लिए उड़ान ही नहीं भर पाए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news