झारखंड में ठंड का हुआ कमबैक! इतने डिग्री तक गिरेगा रांची का पारा

    झारखंड में ठंड का हुआ कमबैक! इतने डिग्री तक गिरेगा रांची का पारा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : विजयादश्मी के बाद से झारखंड के पूरे जिले में ठंड ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम ठंड का अहसास होने लगा है. वहीं राज्य में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है. बात करे राजधानी रांची के मौसम की तो रांची में सुबह औऱ शाम में दिन के मुकाबले  तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है.

    रांची के तापमान में आई गिरावट

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के आंकड़े के मुताबिक रांची में शनिवार का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान में 5 तो न्यूनतम में 7 डिग्री तक की गिरावट आयी है. मौसम विज्ञान के द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में रांची में लगातार तापमान में गिरावट देखी जाएगी. इसके साथ ही अक्टूबर के अंत तक ठंड तेजी से बढ़ने लगेगा.

    गुमला में अब तक की सबसे ठंडा

    ठंड की बात करें तो गुमला में सबसे अधिक ठंडा गिर रहा है. यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री तक आ चुका है. वहीं इससे सटे जिले पलामू का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री है. देवघर का तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जमशेदपुर का 19.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news