Coal India: कोयला मजदूरों ने उठाये सवाल-अधिकारियों को मोबाइल तो हमें क्यों नहीं,अब आगे क्या -पढ़िए

    Coal India: कोयला मजदूरों ने उठाये सवाल-अधिकारियों को मोबाइल तो हमें क्यों नहीं,अब आगे क्या -पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD): देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया में अधिकारियों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए भुगतान के आदेश के बाद नया बखेड़ा शुरू हो गया है.  अब कोयलाकर्मी  भी खुद के लिए लैपटॉप और मोबाइल की मांग करने लगे है.  उनका कहना है कि ऐसा होने से कर्मियों की कार्यदक्षता बढ़ेगी, धनबाद कोलियरी  कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि कोल इंडिया मैनेजमेंट भेदभाव की नीति पर काम कर रहा है.   कर्मचारी संघ का कहना है कि कोल्  इंडिया के अफसर को लैपटॉप और मोबाइल की सुविधा दी गई है. 

    मजदूरों ने क्यों उठा दी है यह मांग ,अब क्या होगा 
     
    तो मजदूरो  को भी इसका लाभ मिलना चाहिए.  श्रमिकों में भी चेतना और स्किल का विकास हो रहा है.  वह पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है.  उन्हें भी अफसर की तरह संसाधन और सुविधाएं मिलनी चाहिए.  जिससे कोल इंडिया का उत्पादन बढ़ सकता है.  खैर, अब इस पर मैनेजमेंट क्या निर्णय लेता है,यह तो देखने वाली बात होगी.  लेकिन यह मांग  कोल इंडिया के सभी अनुषंगी  कंपनियों में फैल गया है.  जगह-जगह मीटिंग की जा रही है.  बैठकें  हो रही है.   

    अधिकारियों के लिए जानिए क्या लिया गया है निर्णय 

    कोल इंडिया में अधिकारियों को उनके ग्रेड के अनुसार स्मार्टफोन के लिए राशि का भुगतान करने का निर्णय हुआ है.  E- 9 ग्रेड वाले अधिकारियों को₹60000 मिलेंगे. E -7 अथवा E- 8 ग्रेड के अधिकारियों को ₹50,000, E -4 स्तर के अधिकारियों को ₹40000 और E-3 ग्रेड के अधिकारियों को ₹30000 का भुगतान होगा. स्मार्टफोन के लिए राशि की मांग अधिकारी लंबे समय से कर रहे थे. अन्य महारत्न पीएसयू में जैसे ही यह योजना लागू की गई, उसी समय से यह मांग उठने लगी थी. दरअसल, कोल इंडिया के स्थापना दिवस पर ही इस योजना के लागू होने की उम्मीद थी. लेकिन मजदूर संगठनों के विरोध की वजह से इसे टाल दिया गया था. अब इस योजना को लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news