लोहरदगा (LOHARDAGA): राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 जुलाई को लोहरदगा दौरे के लिए जिला पहुंचेंगे. कार्यक्रम का आयोजन लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में किया जाएगा. फिलहाल कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने सीएम के आगमन को लेकर स्टेडियम परिसर में तैयारियों की समीक्षा की. मौके पर डीसी के साथ डीडीसी गरिमा सिंह, एसडीओ अरविन्द कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
27 जुलाई को लोहरदगा पहुंचेंगे सीएम, नौ हजार लाभुकों को मिलेगा योजना का लाभ
सीएम परिसंपति का करेंगे वितरण
27 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन के साथ साथ मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, सांसद धीरज प्रसाद साहू, सुदर्शन भगत और विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा मौजूद रहेंगे. सीएम जिला स्तरीय बिरसा हरित ग्राम योजना सम्मान समारोह में शामिल होंगे. साथ ही कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को संबोधित करने के साथ उनके बीच परिसंपति का भी वितरण करेंगे. आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने स्टेडियम पहुंचे डीसी ने कही कि सीएम के आगमन को लेकर सारी तैयारियां की जा रही है. हर एक बिंदु की जांच के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा
Thenewspost - Jharkhand
4+

